logo

लड़कियो की शादी की उम्र बढ़ना सही या गलत,  समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने क्या कहा! 

लड़कियो की शादी की उम्र बढ़ना सही या गलत,  समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने क्या कहा! 

द फॉलोअप टीम, लखनऊ: 

केंद्र की मोदी सरकार ने लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष कर दी है। यानी अब 18 साल की लड़की शादी के लिए नाबालिग मानी जाएगी। इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कुछ मुस्लिम नेताओं ने इस कानून का विरोध किया है। इनमें प्रमुख नाम यूपी के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क और झारखंड में खेल मंत्री हफीजुल हसन अंसारी का नाम उल्लेखनीय है। 

लड़कियों की शादी की उम्र नहीं बढ़नी चाहिए
हफीजुल हसन अंसारी ने जहां कहा कि लड़कियों की शादी की उम्र सीमा नहीं बढ़ाना चाहिए था। वे इस कानून का विरोध करते हैं। हफीजुल अंसारी का कहना है कि लड़कियों की शादी की सही उम्र 16 साल होनी चाहिए, वहीं संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का भी यही मानना है। उनका तो मानना है कि लड़कियों की शादी देरी से होगी तो वो आवारा बन जायेंगी। माहौल खराब होगा। हालांकि, उनकी पार्टी के मुखिया यानी सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव अपने सांसद के बयान से इत्तेफाक नहीं रखते। 

अखिलेश यादव ने सांसद के बयान से किनारा किया
अखिलेश यादव से एक रैली के दौरान इस बाबत सवाल पूछा गया। उनको बताया गया कि उनके सांसद ने इस पर विवादित बयान दिया है। वे क्या कहेंगे। जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का ऐसे किसी भी बयान से कोई लेना-देना नहीं है। समाजवादी पार्टी एक प्रगतिशील पार्टी है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने लड़कियों और महिलाओं की प्रगति के लिए योजनाएं शुरू की हैं। 

शफीकुर्रहमान बर्क ने विवादित बयान दिया
दरअसल, सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि लड़कियों की शादी 21 साल नहीं होनी चाहिए। लड़की की शादी जितनी जल्दी हो जाये उतना अच्छा है। उन्होंने कहा कि लड़कियां ससुराल जाकर भी पढ़ाई कर सकती हैं। ससुराल वाले नहीं रोकेंगे। सांसद ने कहा कि लड़कियों की शादी जितने देर से होगी वो उतना ही ज्यादा आवारा हो जायेंगी। उन्होंने ये भी कहा कि देश का माहौल खराब है। हमें हमारी बेटियों को सुरक्षा प्रदान करना है। उनके साथ कोई गलत हरकत होती है तो चिंता का विषय है।