logo

सरना धर्म कोड मामले में राज्यपाल से सर्वदलीय शिष्टमंडल की मुलाकात, बीजेपी शामिल नहीं

सरना धर्म कोड मामले में राज्यपाल से सर्वदलीय शिष्टमंडल की मुलाकात, बीजेपी शामिल नहीं

द फॉलोअप टीम, रांचीः
सरना धर्म कोड को 2021 की जनगणना में शामिल करने की मांग लगातार होती आ रही है। झारखंड विधानसभा में बिल को पारित भी कर दिया गया है। अब इंतजार किया जा रहा है कि केंद्र से भी इस बिल को मंजूरी मिल जल्द से जल्द मिल जाए। प्रदेश में सरना धर्म कोड की मांग को लेकर राजनीति तेज है।

जेएमएम ने कहा है कि एक सर्वदलीय शिष्टमंडल गुरुवार को राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात करेगा। जेएमएम के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य के अनुसार शिष्टमंडल में झामुमो, कांग्रेस, राजद, आजसू और वामदल के प्रतिनिधि भी रहेंगे। शिष्टमंडल का नेतृत्व मंत्री चंपाई सोरेन करेंगे।

भाजपा नहीं हो रही शामिल 
जानकारी के मुताबिक इधर भाजपा ने शिष्टमंडल में शामिल होने से मना कर दिया है। विधानसभा में विपक्षी दल के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा कि जेएमएम राजनीतिक नौटंकी कर रहा है। भाजपा किसी सर्वदलीय शिष्टमंडल में शामिल नहीं होने वाला है। 

केंद्रीय गृहमंत्री को ज्ञापन सौंपा 
गौरतलब है कि पिछले दिनों एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर इस बाबत ज्ञापन सौंपा था। राज्य सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर सरना धर्म कोड को जनगणना में शामिल करने का प्रस्ताव पारित किया था। प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ था