logo

विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों के लिए अंबा प्रसाद ने उठाई आवाज, कहा जल्द हो नियुक्ति

विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों के लिए अंबा प्रसाद ने उठाई आवाज, कहा जल्द हो नियुक्ति

द फॉलोअप टीम, रांचीः
शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने राज्य भर में खाली पड़े पदों पर ध्यान आकृष्ट करवाया। खाली पड़े पदों जैसे जेएसएससी के रद्द किए गए झारखंड उत्पाद सिपाही के 518 पद, स्पेशल ब्रांच आरक्षी के 1012 पद, झारखंड एएनएम रेगुलर के 1791 पद, झारखंड बैकलॉग के 295 पद, झारखंड सामान्य स्तरीय परीक्षा के 1280 पद और कारा चालक के 85 पदों की चर्चा अंबा प्रसाद ने की। औ

अंबा प्रसाद ने इन पदों के लिए जल्द से जल्द विज्ञापन निकालने के लिए आवाज उठाई। अंबा प्रसाद ने पहले की विभिन्न परीक्षाएं जो किसी विसंगतियों के कारण पूरी  नहीं हो पाई उसको जल्द पूरा करने के लिए  सरकार से समिति या आयोग गठन की मांग की।  

खाली पड़े पदों पर जल्दी होगी नियुक्ति
अंबा प्रसाद के सवाल पर मंत्री ने जवाब दिया कि झारखंड हाईकोर्ट द्वारा किसी जिला के शत-प्रतिशत पदों को उसी जिला के स्थानीय निवासियों के लिए आरक्षित करने के मामले में प्रकिय चल रही है। वहीं नियमावली विसंगतियों पर मंत्री ने जवाब दिया कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के लिए पूर्व से गठित परीक्षा संचालन नियमावली में विसंगतियों का निराकरण करते हुए नियमावली 2021 का गठन किया गया है। जल्द ही नई परीक्षा नियमावली के अनुरूप राज्य भर में खाली पड़े सभी विभागों में पूर्व से गठित नियुक्ति नियमावली में संशोधन की कार्रवाई एवं विभिन्न विभागों से रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए प्रकिया की जा रही है।