logo

हजारीबाग और रामगढ़ में बेतहाशा बिजली कटौती को लेकर अंबा प्रसाद ने उठाई आवाज 

हजारीबाग और रामगढ़ में बेतहाशा बिजली कटौती को लेकर अंबा प्रसाद ने उठाई आवाज 

द फॉलोअप टीम, हजारीबाग: 
झारखंड विधानसभा में शीतकालीन सत्र शुरू है। सत्र के दूसरे दिन बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर आवाज उठाई। अंबा प्रसाद ने शून्यकाल की सूचना के माध्यम से हजारीबाग एवं रामगढ़ जिले में बिजली कटौती को बंद कर व्यापक बिजली उपलब्ध कराने के लिए सरकार से मांग की है।


 

लोगों को हो रही परेशानी
अंबा प्रसाद ने कहा कि विगत कुछ दिनों से दोनों जिलों में बेतहाशा बिजली कटौती की जा रही है। जिसके कारण आम जनजीवन, छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन, उद्योग, व्यवसाय, कल- कारखानों में काम करने वाले मजदूरों के रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिले वासियों को लगातार बिजली कटौती की समस्या से जूझना पड़ रहा है तथा आम जनमानस में असंतोष व्याप्त है।