logo

ब्वॉयफ्रेंड को पसंद नहीं आई गर्लफ्रेंड की ड्रेस, बीच डेट से बेइज्जत करके घर भेज दिया

15273news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्कः

लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड के साथ किसी डेट या डिनर पर जा रही होती हैं तो वह अपने आपको इस तरह से तैयार करती हैं कि वह सबसे अलग दिखें और उनका बॉयफ्रेंड उनकी खूब तारिफ करे। कभी-कभी ठीक इसका उल्टा हो जाता है और लड़कियों का दिल टूट जाता है।

ऐसा ही कुछ हुआ है, अमेरिका के मिशिगन की रहने वाली एक लड़की के साथ। युवती ने वीडियो जारी करके अपने बॉयफ्रेंड की अजीबो-गरीब हरकत के बारे में बताया है।  उसने बताया कि जब उसके बॉयफ्रेंड को डेट के दौरान उसकी ड्रेस पसंद नहीं आई तो कैसे उसने उसे कैब में बैठाकर घर वापस भेज दिया। 

बहुत उम्मीद से हुई थी तैयार 
लड़की का नाम निक्की जैब्स है, और वह एक टिकटॉकर है। निक्की ने खुलासा किया कि वह कुछ दिन पहले डेटिंग ऐप हिंज के जरिए ग्रेग नाम के एक लड़के से मिली थी। इसके बाद दोनों ने कुछ समय साथ में बिताया और फिर रिलेशन में आ गए। कुछ दिन बाद ग्रेग ने निक्की को एक समारोह में जाने को कहा। इसके लिए निक्की बहुत खुश थी, उसने पूरे 40 मिनट मेकअप किए ताकि वह इस समारोह में अच्छी दिख सके। उसे ये नहीं पता था कि यह रात उसके लिए एक दिल तोड़ देने वाली रात होगी। 

दिल तोड़ दिया लड़के ने 
निक्की ने वीडियों में बताया कि वह डिनर करने बैठी तभी वहां ग्रेग ने उसकी इंसल्ट कर दी, ग्रेग ने कहा कि वह इस आउटफिट में बिल्कुल भी अच्छी नहीं लग रही है। उसके आउटफिट से उसे शर्मिंदगी महसूस हो रही है। इतना बोलते ही ग्रेग ने निक्की के लिए ऊबर कैब बुक कर दी और उसे वहां से जाने के लिए कह दिया।