logo

निर्माण के दौरान ही ढह गया 5 लाख की लागत से बन रहा शेड, लोगों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

निर्माण के दौरान ही ढह गया 5 लाख की लागत से बन रहा शेड, लोगों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

द फॉलोअप, धनबाद: 

चिरकुंडा नगर परिषद अंतर्गत वार्ड 17 के तांतिकनाली में लगभग साढ़े पांच लाख की लागत से शेड योजना का निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य इतना घटिया किया गया कि कार्य के शुरुआती दौर में ही सोमवार की सुबह योजना की बुनियाद ही ढह गई या कह सकते हैं कि भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हो गया। मामले की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई लोगों में तरह-तरह के सवाल उठने लगे। 

क्षेत्र की जनता ने लगाया घोटाले का आरोप
क्षेत्र की जनता घोटाले का नाम देने लगे। योजना में घोटाले का पर्दाफाश की आवाज उठने लगी। हालांकि जानकारी मिलने पर नगर परिषद अध्यक्ष डब्ल्यू बाउरी मौके पर पहुंचे और ठेकेदार द्वारा किए गए कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान अध्यक्ष ने ठेकेदार का बचाव करते हुए मामले में लीपा पोती किया। वही चिरकुंडा नगर झामुमो कार्यकर्ता द्वारा मामले में जांच की मांग की जा रही है। 

सरकारी योजना में खुलेआम घोटाला
आपको बता दें चिरकुंडा नगर परिषद में इन दिनों भ्रष्टाचार हावी है। खुलेआम योजनाओं का लूट-खसोट किया जा रहा है। बिना शिलापट्ट बोर्ड के ही योजनाओं को धरातल पर शुभारंभ कर दिया।  योजना की राशि योजना की संख्या जनता से छुपाई जाती है। ताकि योजना में घोटाले का पर्दाफाश ना हो सके। शेड निर्माण कार्य के शुरुआती में निर्माण कार्य ढह जाना नगर परिषद में घोटाले का पर्दाफाश हो गया। मामले में चिरकुंडा नगर झामुमो अध्यक्ष रंजीत बावरी के नेतृत्व में नगर परिषद कार्यालय को जांच की मांग को लेकर आवेदन दिया गया।