logo

पहली अप्रैल से खुलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र, सेविकाओं को मिले आवश्यक निर्देश

6627news.jpg
द फॉलोअप टीम, हजारीबाग : 
पहली अप्रैल से सारे आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाएंगे। इस बात को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिशा-निर्देश भी जारी किया जा चुका है। केंद्र संचालन को लेकर विभाग की ओर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्र किस प्रकार संचालन किया जाय, इसकी जानकारी दी गई। केंद्र के संचालन से पहले सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं का कोविड-19 टीकाकरण करा लिया जाना है। जानकारी के अनुसार केंद्र पर किसी भी व्यक्ति को बिना मास्क के प्रवेश पर निषेध रहेगा। आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को नियमित हाथ धोना होगा, बच्चे अपने आंख, नाक, मुंह को नहीं छू सकेंगे, किसी भी सार्वजनिक स्थान पर बच्चे नहीं थूकें, इसका इंतजाम करना होगा। घर और आंगनबाड़ी केंद्र से बाहर बिना जूते चप्पल नहीं निकलने और भीड़-भाड़वाले स्थानों पर नहीं जाने की जानकारी देना है।

आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिए गए अहम निर्देश
बता दें की केंद्र खुलने से पहले आंगनबाड़ी केंद्रों की साफ-सफाई, सभी बर्तनों और उपकरणों की सफाई, आंगनबाडी केंद्र के बाहरी और भीतरी हिस्से को संक्रमण मुक्त करने के लिए सोडियम हाइड्रोक्लोराइड सोल्यूशन का छिड़काव, केंद्र में सामग्री साबुन, सेनेटाइजर, तौलिया, मास्क, आईईसी मैटेरियल, बच्चों की उपस्थिति के लिए रोस्टर का निर्माण किया जाना है। इसके साथ ही बच्चों के अभिभावकों से बैठक कर इसकी जानकारी और पंचायत प्रतिनिधियों और स्वयं सहायता समूह के साथ बैठक कर पूरी जानकारी को साझा किया जाना है।