logo

ई-कल्याण छात्रवृति की आवेदन तारीख बढी, 20 नवंबर तक भर सकते हैं फॉर्म 

14185news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 


जिन लोगों को यह चिंता सता रही थी की ई-कल्याण का पोर्टल जल्द बंद हो जाएगा तो उनके लिए खुशखबरी है। आवेदन की तिथि बढा दी गई है।  आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2021 तक के लिए बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि 25 अक्टूबर 2021 थी। कई कारणों से छात्र आवेदन की तिथि बढाने की मांग कर रहे थे। छात्रों का कहना था कि कई कॉलेजों में नामांकन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है और कई में प्रक्रिया जारी होने के कारण उन्हे थोड़ा वक्त चाहिेए था। 

 

कल्याण मंत्री ने किया ट्वीट
परिवहन व जनजाति कल्याण मंत्री चंपई सोरेन ने ट्वीट कर बताया कि छात्रों की मांग पर झारखंड सरकार ने ई-कल्याण छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। उन्होंने विभाग के अपर सचिव अजय नाथ झा द्वारा जारी आदेश पत्र को भी ट्वीट किया। ऐसे में झारखंड राज्य एवं राज्य के बाहर मान्यता प्राप्त बीएड महाविद्यालयों के शैक्षणिक सत्र 2020-22 के लिए वर्ष 2021 में नामांकन लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर की गई है।

 

पहले भी बढी थी तारीख
संबंधित शैक्षणिक संस्थान द्वारा छात्र-छात्राओं के आवेदन के सत्यापन की अंतिम तिथि 30 नवंबर होगी, जबकि नए शैक्षणिक संस्थानों द्वारा ई-कल्याण पोर्टल पर पंजीकरण एवं पंजीकृत संस्थानों द्वारा नवीनीकरण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 3 नवंबर 2021 होगी। इस निर्णय से छात्रों को काफी राहत हुई है। बता दें कि पहले भी 2 बार अंतिम तिथि बढ़ाई गई थी।