logo

क्या TMC में जा रहे भाजपा के 26 विधायक! बंगाल में चर्चा तेज, सुवेंदु के साथ महज 51 MLA

9786news.jpg
द फॉलोअप टीम, कोलकाता:
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद जिस तरह से ममता बनर्जी ताकतवर बनकर उभरी हैं। भाजपा के लिए अपने विधायक और नेता को अपने साथ बनाए रखना मुश्किल हो रहा है। टीएमसी से भाजपा में गए नेताओं की घर वापसी लगातार हो रही है। भाजपा से टीएमसी में आए मुकुल राय भाजपा के कुछ और नेताओं के संपर्क में हैं। सियासी गलियारे में चर्चा तेज है कि भाजपा के कई विधायक जल्द ही तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लेंगे। आज जब नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मिलने पहुंचे तो उनके साथ 77 में से सिर्फ 51 विधायक ही राजभवन जा सके। इस घटना ने मुकुल की बातों का बल मिलता है।

भाजपा को अपने विधायकों को संभालना मुश्किल
पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी कभी ममता के करीबी हुआ करते थे। लेकिन चुनाव से पहले वो भाजपा में चले गए। ममता को नंदीग्राम से उन्होंने ही पराजित किया है। चुनाव परिणामों के बाद हुई हिंसा के बारे में राज्यपाल को जानकारी देने अपने विधायकों के साथ सुवेंदु राजभवन पहुंचे थे। लेकिन मीडिया देखकर दंग रह गया कि 77 विधायकों की जगह उनके साथ महज 51 विधायक ही पहुंचे। इन विधायकों ने हिंसा की घटनाओं पर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।



राजभवन नहीं पहुंचे भाजपा के 26 विधायक
राज्यपाल से मिलने के लिए अधिकारी के साथ भाजपा के 26 विधायक नहीं गए। इसके बाद इस बात को मजबूती मिली कि यह बात कोरी अफवाह हरगिज नहीं कि दीदी भाजपा को तोड़ने में लगी हुई हैं। अब राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। क्योंकि यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं की घर वापसी होने लगी है।