logo

अर्जुन मुंडा ने राज्यपाल से साझा किए आदिवासी मुद्दे

4911news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से आदिवासी मुद्दे पर कई अहम बातें साझा की हैं। उन्होंने आदिवासियों से जुड़ी झारखंड में संचालित कई केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, एकलव्य स्कूलों के संचालन और इसके क्रियान्वयन को लेकर भी चर्चा हुई है।

करीब एक घंटे तक हुई बातचीत
अर्जुन मुंडा ने राजभवन में राज्यपाल से करीब एक घंटे तक बातचीत की है। हालांकि केंद्रीय मंत्री ने इसे औपचारिक और शिष्टाचार भेंट बताया है। जबकि बताया जा रहा है कि आदिवासियों से जुड़े कई मुद्दों पर लेकर राज्यपाल से उनकी बातचीत हुई है।