logo

सिमडेगा : सिमडेगा मामले में पीड़िता से मिले अर्जुन मुंडा, कहा- प्रशासन निष्क्रिय तभी हो रही ऐसी घटनाएं

7d0e86af-f3c8-482a-aa9f-6bf082016e47.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
सिमडेगा में कल डायन बिसाही के आरोप में एक महिला को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया था। महिला का रांची के देवकमल अस्पताल में इलाज चल रहा है। आज केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा उन्हें देखने देवकमल अस्पताल पहुंचे। अर्जुन मुंडा पीड़िता झरियो देवी को देखने देवकमल अस्पताल गए। गौरतलब है कि कुड़पानी, डीपाटोली गांव में कल 13 जनवरी को 60 वर्षीय झरियो देवी पर डायन बिसाही होने का आरोप लगाकर उन्हें आग में झोंक दिया गया था।

दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे पुलिस
बता दें कि महिला की हालत गंभीर है। अर्जुन मुंडा ने डॉ अनंत सिन्हा से महिला का बेहतर इलाज करने का आग्रह किया है। उन्होंने झरियो देवी के पुत्र वीरेंद्र से घटना के बारे में जानकारी ली। श्री मुंडा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं एक बार फिर यह दोहरा रहा हूं कि इस तरह के जघन्य अपराध तब घटित होते हैं,जब प्रशासन निष्क्रिय रहती है। पुलिस प्रशासन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे।