logo

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पाए गए कोरोना पॉजिटिव, सीएम हेमंत ने की जल्द स्वस्थ्य होने की कामना

7240news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांचीः  
राज्य समेत पूरे देश और दुनिया में कोरोना का संक्रमण दुबारा तेज़ी से बढ़ रहा है। ऐसे में केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी देकर उनके संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट कराने व सावधानी बरतने की अपील की है। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री मुंडा असम व बंगाल में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में जन सभाएं कर रहे थे। इसी बीच उन्हें दिल्ली लौटने पर स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ परेशानी हुई जिसके बाद कोरोना टेस्ट कराने पर पॉजिटिव पाए गए। 



सीएम ने की जल्द स्वस्थ्य होने की कामना  
घटना की जानकारी मिलते ही राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा है कि 'केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री और बड़े भाई अर्जुन मुंडा जी के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिली है। कोरोना को मात देकर आप शीघ्र स्वस्थ हो, यही कामना करता हूं।'