logo

मास्क नहीं पहनने पर सेना के जवान की पुलिसकर्मियों ने की पिटाई, वायरल वीडियो के बाद तीन पुलिसकर्मी  निलंबित 

12385news.jpg

द फॉलोअप टीम, चतरा:
कोरोना के दौरान मास्क नहीं पहनना एक सेना के एक जवान को भारी पड़ गया। पुलिसकर्मियों ने सेना जवान की जमकर पिटाई कर दी। जवान को बुरी तरह से पीटा गया, फिर उसे पकड़ कर थाने भी ले जाया गया। स्थानीय ग्रामीण यह देख भड़क गये। लोगों ने विरोध में सड़क भी जाम कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मिडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। एसपी राकेश रंजन ने मामले का त्वरित संज्ञान लिया। एसपी द्वारा मुख्यालय डीएसपी से जांच करवायी गयी। तीन पुलिसकर्मी दोषी पाये गये, निलंबित किया गया है और दो सहायक पुलिस को पुलिस लाइन हाजिर किया गया है। 

मास्क चेकिंग अभियान चल रहा था 
यह घटना मयूरहंड थाना क्षेत्र के करमा बाजार की है। दरअसल बुधवार को यहां मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तभी वहां से आर्मी का जवान गुजर रहा था। जवान पवन कुमार यादव ने  मास्क नहीं पहना था। इस बात पर पुलिसकर्मियों ने उसकी पिटाई कर दी। जवान को सड़क पर पटककर लात-घूसों से मारा। गांव वाले आर्मी जवान के पक्ष में सड़क पर उतर आये। ग्रामीणों ने इटखोरी-हजारीबाग मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मास्क चेकिंग अभियान का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी साकेत कुमार सिंह कर रहे थे। 

हजाराीबाग का है पवन 
जवान पवन कुमार यादव हजाराीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। मासक नहीं पहहने पर पुलिस वालों ने उसका चालान काटना चाहा  दोनों की इस बात को लेकर तू-तू, मैं-मैं शुरू हुई। देखते देखते लड़ाई बढ़ी और पुलिसकर्मियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। आर्मी जवान को पिटते देख आसपास के लोग जुट गये। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बीच बचाव कर दोनों को अलग किया। पुलिसकर्मी आर्मी जवान को थाना लेकर चले गये। ग्रामीणों ने  पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।