द फॉलोअप टीम, मुम्बई:
क्रूज ड्रग्स केस में मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद फिल्म स्टार शाहरुख खान के पुत्र आर्यन खान को जमानत मिल गई है। हालांकि, उन्हें आज की रात जेल में ही बितानी पड़ेगी। बॉम्बे हाईकोर्ट में दोपहर 3 बजे शुरू हुई सुनवाई के बाद शाम को 4.45 पर कोर्ट ने फैसला सुनाया। आरोपियों की जमानत का विरोध करते हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) अनिल सिंह ने NCB की तरफ से दलील दी।
फैसले के बाद आर्यन के वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि मेरे मुवक्किल को जमानत मिल गई है। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट का विस्तृत फैसला आने के बाद आर्यन की रिहाई कल या परसों तक हो जाएगी। इसके साथ ही यह तय हो गया है कि आर्यन खान अपने घर 'मन्नत' में दिवाली मना पाएंगे।
क्या कहा अनिल सिंह ने
आर्यन को जमानत मिलने पर सबूतों से छेड़छाड़ की जा सकती है। ASG ने कहा कि आर्यन पिछले कुछ सालों से नियमित ड्रग्स ले रहे हैं। रिकॉर्ड से पता चलता है कि वे कई लोगों को ड्रग्स उपलब्ध कराते रहे हैं। जिस तादाद में ड्रग्स की मात्रा मिली है, उससे साफ है कि वह नशा तस्करों के संपर्क में रहे हैं।
क्रूज शिप से NCB ने गिरफ्तार किया था
23 वर्षीय आर्यन को NCB अधिकारियों द्वारा एक क्रूज शिप पार्टी पर छापे के बाद 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल आर्यन एक अन्य आरोपी अरबाज मर्चेंट के साथ आर्थर रोड जेल में बंद है। जबकि मुनमुन धमीचा भायखला महिला जेल में है। कानूनी जानकारों की माने तो जज इसके बाद समय के अभाव का हवाला देते हुए या पेश सबूतों और बाकी दस्तातवेजों को पढ़ने के लिए वक्ता लें। ऐसे में फैसला सुरक्षित रखा जा सकता है।