द फॉलोअप टीम, रांची:
शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भी जमकर हंगामा हुआ। जेपीएससी का मामला विपक्ष ने जमकर उठाया। स्पीकर रविन्द्र नाथ महतो ने मर्यादा अनुकूल व्यवहार करने की हिदायत भी सदस्यों को दी। वेल में आकर हंगामा कर रहे विपक्षी विधायकों से कहा कि ऐसे सदन नहीं चलता है। आप जनता की समस्याओं के समाधान के लिए यहाँ आते हैं। सदन चलेगा तभी सवालों का समाधान होगा। जेपीएससी के मुद्दे पर लाये गए कार्यस्थगन पढ़ने की मांग को लेकर भाजपा और आजसू के विधायक वेल में पहुंचकर हंगामा कर रहे थे। माले विधायक विनोद सिंह भी वेल में खड़े हो गए थे।
इन सबके बीच स्पीकर ने 20 दिसंबर सुबह 11 बजे तक के लिए विधानसभा कार्रवाई स्थगित कर दी। इससे पहले 2936 करोड़ का अनूपूरक बजट पेश किया गया। बता दें कि शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर तक चलेगा।