logo

बबिता जी और टप्पू की तस्वीर हो रही वायरल, फैंस ने कहा- बेटा, जेठा तुझे माफ़ नहीं करेगा 

14081news.jpg

द फॉलोअप टीम, मुंबई:

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)’ की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) की फोटो अक्सर सोशल मीडिया में छाई रहती है। उनकी काफी बड़ी फैन फॉलोविंग है। वो फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। जब भी फोटो पोस्ट करती हैं तब एक्ट्रेस की तसवीरों पर लाइक्स की बरसात होने लगती है। फिलहाल मुनमुन और राज अनादकट (टप्पू) की एक ताजा तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों साथ में दिख रहे है। मुनमुन को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन लोग फॉलो करते है और वो 200 लोगों को फॉलो करती है

फैन पेज पर वायरल हो रही फोटो 
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शायद ही कभी टीआरपी में नीचे गिरा हो। अन्यथा इस शो की लोकप्रियता का क्या ही कहना जब यह शुरू हुई है तब से लगातार टॉप पर रही है।  शो के नाम से कई फैन पेज इंस्टाग्राम पर बने है। एक फैन पेज ने मुनमुन दत्ता और राज अनादकट की एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें दोनों साथ में खड़े है। मुनमुन, राज के हाथों में हाथ डाले दिख रही है। दोनों कैमरे को देखकर मुस्कुरा रही है। ये तसवीर काफी अच्छी है। 

तस्वीर में है खासियत 
इस तस्वीर में मुनमुन दत्ता ने ऑरेंज और क्रीम कलर का टॉप पहना है।  वहीं राज ने व्हाइट एंड ग्रे कलर की हुडी टीशर्ट पहना है। हालांकि यह ताजा तस्वीर नहीं है। अभी अचानक यह वायरल होने लगी है। इस तसवीर पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने तो यह तक लिख दिया कि बेटा तुझे जेठा कभी माफ नहीं करेगा। तो एक यूजर ने लिखा, अगर वे एक दूसरे से प्यार करते है? तो वे बहुत प्यारे जोड़े बन सकते है। 

अफेयर की खबर आयी थी सामने 
बता दें कि दोनों की अफेयर की खबरें भी चल रही हैं। करीब महीने भर पहले दोनों की अफेयर की खबरों ने तूल पकड़ा था। मुनमुन इस पर काफी भड़क भी गई थी। मुनमुन ने लिखा था, आप सभी से मुझे कई उम्मीदें थी। लेकिन जिस तरह आपने कमेंट सेक्शन में गंदगी फैलाई हैं उससे यह साबित होता है आप लोग पढ़ लिखकर भी नीचे गिर रहे है।