logo

बाबूलाल का आरोप, प्रखंड से लेकर थानों में फैला है भ्रष्टाचार, क्या कर रही हेमंत सरकार

3563news.jpg


द फॉलोअप टीम, दुमका:

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को दुमका में हेमंत सरकार पर जमकर निशान साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को काम करना चाहिए, जो वो नहीं कर रहे हैं। प्रखंड और थानों में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। जिसे मुख्यमंत्री को चाहिए कि दूर करें और विकास की गति को तेज करें। ये बातें उन्होने भाजपा एसटी मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक मे कहीं। बैठक में दुमका सांसद सुनील सोरेन, पूर्व मंत्री डॉ लुईस मरांडी समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा के आयेंगे अच्छे दिन

बैठक को संबोधित करते उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे केंद्र सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक ले जाएं और झारखंड की मौजूदा सरकार की विफलताओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। मरांडी ने कहा कि वे सभी से आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। संथालपरगना झारखंड की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखता है क्योंकि इस पर प्रमंडल में 18 विधानसभा सीट और लोकसभा की तीन सीटें हैं। उन्हें विश्वास है कि आने वाला दिन भाजपा का होगा। खासतौर पर संथालपरगना की सभी 18 विधानसभा सीट और यहां के तीनों लोक सभा सीट में भाजपा प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे।

बंगाल में भी खिलेगा कमल

बाबूलाल ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की जनता चाहती है कि राज्य में लोकतंत्र स्थापित हो, इसके लिए वह भाजपा को लाना चाहती है। कुछ ही महीनो में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनाव में कमल खिलेगा, भाजापा वहां पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी।