logo

बंधु तिर्की ने CM को लिखी चिट्ठी, ब्राम्बे कुष्ठ अस्पताल को कोविड सेंटर बनाने की मांग

7958news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
मांडर विधायक बंधु तिर्की ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चिट्ठी लिखी। बंधु तिर्की ने सीएम हेमंत सोरेन से मांग की है कि ब्राम्बे में मौजूद कुष्ठ अस्पताल को फिलहाल कोविड सेंटर बना दिया जाये। तिर्की ने लिखा कि रांची से महज 20 किमी दूर मांडर प्रखंड के ब्राम्बे कुष्ठ रोग अनुसंधान केंद्र को वर्तमान परिस्थितियों के ध्यान में रखते हुए तत्काल कोविड हॉस्पिटल बनाया जा सकता है। 

इन जिलों के मरीजों को मिलेगा लाभ
बंधु तिर्की ने कहा कि वहां की आधारभूत संरचना काफी अच्छी है। यहां कोविड हॉस्पिटल बन जाने से लोहरदगा, पलामू, डाल्टनगंज सहित आसपास के इलाकों के कोरोना मरीजों को रांची आने की आवश्यक्ता नहीं पड़ेगी। रांची के अस्पतालों से बोझ कम होगा। कोरोना काल के बाद इस हॉस्पिटल को सामान्य हॉस्पिटल में तब्दील किया जा सकता है। मरीजों को आगे भी यहां स्वास्थ्य लाभ मिलता रहेगा।