logo

आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो और सरना धर्मगुरु बंधन तिग्‍गा से बंधु ने लिया आशीर्वाद

12243news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

आज का दिन कांग्रेस के कार्यकर्तओं के लिए जोश और उत्‍साह से भरा रहा। नए-नए प्रदेश पदाधिकारी हाईकमान से आशीर्वाद लेकर रांची पहुंचे।  इनमें प्रदेश अध्‍यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा कार्यकारी अध्‍यक्ष बने बंधु तिर्की, गीता कोड़ा, शहजादा अनवर और जलेश्वर महतो शामिल हैं। रांची एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस भवन तक इन नेताओं का भव्‍य स्‍वागत किया गया।

इधर, कांग्रेस झारखंड प्रदेश के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की दिल्ली से लौटने के बाद बिशप हाउस भी पहुंचे। आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद वह  मांडर स्थित मुड़मा पहुंचेेे। प्रमुख आराध्य स्थल मुड़मा खूँटा में माथा टेका एवं सरना धरम गुरु बंधन तिग्गा से आशीर्वाद प्राप्त किया।