logo

बंधु तिर्की ने सिविल सर्जन से की मुलाकात, चान्हो सामुदायिक अस्पताल के लिए मांगा चिकित्सक

8514news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
मांडर विधायक बंधु तिर्की ने रविवार को सिविल सर्जन से मुलाकात की। विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र के चान्हो सामुदायिक अस्पताल में डॉक्टर की कमी का मुद्दा उठाया। बंधु तिर्की ने सिविल सर्जन से कहा कि सामुदायिक अस्पताल में चिकित्सक नहीं रहने की वजह से क्षेत्र की जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सिविल सर्जन ने भी त्वरित कार्रवाई की। 

बंधु तिर्की ने सिविल सर्जन से मांगा चिकित्सक
बंधु तिर्की की मांग को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन ने तत्काल 2 डॉक्टर्स चान्हो के सामुदायिक अस्पताल में देने की बात कही। यही नहीं, सिविल सर्जन ने विधायक को आश्वस्त किया कि ग्रामीण इलाकों के अस्पताल में जरूरी संसाधन, दवा या चिकित्सक की कमी नहीं होने दी जाएगी। सिविल सर्जन ने बंधु तिर्की को आश्वस्त किया कि वे स्थिति पर पैनी निगाह रखेंगे। 

सभी प्रखंडों में लगवाया पांच ऑक्सिजन बेड
कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में विधायक बंधु तिर्की लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में काफी सक्रिय हैं। विधायक ने पांच प्रखंडों के अस्पतालों के लिए पहले ही 23 लाख रूपया निर्गत किया है। बंधु तिर्की ने ये राशि अपने विधायक फंड से जारी की है। प्रखंड के अस्पतालों में ऑक्सिजन युक्त पांच-पांच बेड लगाया गया है। जीवन रक्षत दवाइयां और इंजेक्शन भी मुहैया करवाया है।