द फॉलोअप टीम, रांचीः
आजकल रिलेशनशिप में रहना युवाओं के लिए बेहद आम बात है। 15 साल से ऊपर के हर टीनएजर से लेकर व्यस्क तक हर किसी का किसी ना किसी के साथ लव संबध होते ही है। कुछ लोग अपने प्यार को पाने में कामयाब हो जाते हैं लेकिन कुछ लोगों का प्यार अधूरा ही रह जाता है, जिसे लोग ब्रेकअप कहते हैं।
एक्स की आती है याद
ब्रेकअप के बाद कई प्रेमी या प्रेमिका अपने एक्स को भूल नहीं पाते हैं। वह रोते हैं याद करते है। लेकिन क्या कभी आप सोचते हैं कि ऐसा क्यों होता है। इसके पीछे क्या वैज्ञानिक कारण है -इस आर्टिकल में आपको हम बताने जा रहे हैं। दरअसल आपको आपके एक्स की याद दो हार्मोन की वजह से आती है।

कौन सा हार्मोन है वह
हमारे शरीर में ऑक्सीटोसिन और पामाइन हमारे शरीर में 2 लव हार्मोन होते हैं। ब्रेकअप होने के बाद इन दोनों हार्मोन का बहाव रुक जाता है। इसके बाद दिमाग एपिनेफ्रीन और र्टिसोल हार्मोन सिक्रिट होने लगते हैं। इन दोनों हार्मोन को स्ट्रेस हार्मोन कहा जाता है। स्ट्रेस हार्मोन के चलते मांसपेशियो ब्लड का प्रवाह होने लगता है। इससे मांसपेशियों में तनाव होता है, एक्शन हार्मोन एक्टिव हो जाते हैं। तब गुस्सा आने लगता है, कई बार लोग गलत कदम उठा लेते हैं।