logo

ससुराल पहुंचने से पहले दुल्हन को मारी पांच गोलियां, वजह हैरान करने वाली है! 

ससुराल पहुंचने से पहले दुल्हन को मारी पांच गोलियां, वजह हैरान करने वाली है! 

द फॉलोअप टीम, रोहतकः
रोहतक से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।  शादी के बाद खुशी खुशी अपने ससुराल जा रही दुल्हन को अपराधी ने पांच गोली मारी है। बदमाशों ने पहले दूल्हे की गाड़ी को ओवरटेक किया।  दूल्हे को नीचे उतारकर दुल्हन को गोलियां मारी । घटना भाली गांव का है। दुल्हन को लेकर दुल्हा सांपला गांव ही पंहुचा था। घर पहुंचने से पहले ही गांव के बाहर बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। दुल्हन को पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

अपराधी हुए फरार 
घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गये। पुलिस मौके पर पहुंची है।  जांच में पता चला है कि बदमाशों में एक आरोपित साहिल निवासी खेड़ी सांपला भी था। फिलहाल पुलिस ने आरोपित साहिल को नामजद व अन्य अज्ञात आरोपितो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दुल्हन के परिजनों ने कुछ युवकों पर शक जताया है। बदमाश इनोवा गाड़ी में आए थे। रोहतक पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी है। 

दुल्हन का प्रेमी है साहिल 
साहिल को दुल्हन के प्रेमी बताया जा रहा है। पुलिस को यह भी पता चला है कि हमलावर सांपला से ही दुल्हन की कार के पीछे लगे हुए थे, लेकिन जैसे ही दुल्हन अपनी ससुराल में गांव के बाहर पहुंची तो उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।