logo

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

8522news.jpg
द फॉलोअप टीम, देवघर: 
जिले के मधुपुर-गिरीडीह मुख्य पथ पर सेठविला के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गयी। मृतक की पहचान नारायणपुर ग्राम निवासी एकलाख अंसारी के तौर पर हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अज्ञात वाहन के चपेट में आई बाइक
जानकारी के मुताबिक एकलाख बाइक पर सवार होकर मधुपुर से नारायणपुर जा रहा था, तभी उसकी बाइक एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मधुपुर-गिरीडीह मुख्य पथ को जाम कर हंगामा किया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर खेल व पर्यटन मंत्री हफीजुल हुसैन (Hafizul hussain) पहुंचे और घटना का जायजा लिया। पुलिस अज्ञात वाहन को जब्त करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।