logo

केरल में बर्ड फ्लू के कारण 16000 बत्तखों की ले ली गई जान

केरल में बर्ड फ्लू के कारण 16000 बत्तखों की ले ली गई जान

द फॉलोअप टीम, तिरुवनंतपुरमः
केरल के कई जगहों में बत्तखों और मुर्गियों को मरा जा रहा है। जानकारी मिली है कि केरल मंa बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ता जा रहा है। कलारा वेचर और मानम जैसे स्थान बर्ड फ्लू से पहले भी प्रभावित है और अब कोट्टायम जिला कलेक्टर पी.के जयश्री ने भी अपने जिले को स्टर्क किया है। यहां बत्तख, मुर्गी, बटेर समेत घरेलू पक्षियों के अंडे व मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि नियम का उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। 


 

लगातार मारे जा रहें हैं बत्तख
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अकेले कोट्टायम में ही 16,000 बत्तखें को मारा गया है। साथ ही बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद अलाप्पुझा जिले में थाकाझी ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 10 में कुल 12,000 बत्तखों को मार दिया गया। 


पहले भी बर्ड फ्लू ने दिखाया है अपना प्रभाव 
बता दें कि पिछले साल जनवरी में बर्ड फ्लू ने दस्तक दी थी। इस दौरान हिमाचल प्रदेश, केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित हरियाणा में इसके चलते कई पक्षियों की मौत हुई थी। बाद में इन राज्यों के कुछ इलाकों में मुर्गियों को बेचने, ख़रीदने और मारने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इनसे जुड़े उत्पाद और मछलियों को लेकर भी प्रतिबंध लगाया गया था। हालांकि अभी तक पक्षियों से मनुष्य में इस संक्रमण के फैलने की कोई खबर सामने नहीं है। लेकिन इसे लेकर चिंता बनी हुई है। पहले ही देश कोरोना के ओमिक्रान संक्रमण का सामना कर रहा है। ऐसे में बर्ड फ्लू बेहद चिंता का विषय है।