logo

कार्तिक उरांव आदिवासी नहीं संपूर्ण समाज के थे मार्गदर्शक – राजेश ठाकुर

14323news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि स्व. कार्तिक उरांव ने एक सफल राजनेता, अभियंता के साथ-साथ झारखंड आन्दोलन के सूत्रधार के रूप में अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंनें आदिवासियों को अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के माध्यम से एकजुट कर राष्ट्र की मुख्य धारा में जोड़ा। वह महज़ आदिवासी ही नहीं बल्कि संपूर्ण समाज के मार्गदर्शक थे। राजेश ठाकुर पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. कार्तिक उरांव की जयंती पर हुए कार्यक्रम में बोल रहे थे। आयोजन कांग्रेस भवन में  झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने किया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विचारधारा के प्रतीक कार्तिक बाबू आम लोगों के हितों के लिए बराबर संघर्ष करते रहे। वहीं प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि स्व. कार्तिक उरांव जीवन पर्यन्त इस बात के लिए प्रयत्नशील रहे कि जनजातीय समाज अपनी परंपरा और संस्कृति को किस प्रकार अक्षुण्ण रखे कि सामाजिक परंपरा बिखरे नहीं।


जयंती समारोह में रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा, अग्रणी मोर्चा संगठन प्रभारी रविन्द्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजिनी, डॉ. एम तौसीफ, कार्यालय प्रभारी अमूल्य नीरज खलखो, निरंजन पासवान, जगदीश साहू , प्रभात कुमार, सुरेन राम, राजन वर्मा, बबलू शुक्ला, अजहर पप्पू, जितेंद्र त्रिवेदी , भानु प्रताप बडाईक, विनय कुमार चौबे, उमर खान, सेमियर, शांति देवी, खोगेन्द्र साव, रामेश्वर महतो, कमल ठाकुर, छोटू सिंह, विकास सिंह, मुंजी सिंह, राम दास साहू, मदन महतो और रामानंद केशरी सहित कई नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे।