logo

सेवा और समर्पण अभियान के समापन पर पीएम मोदी को आभार पत्र लिखेंगे बीजेपी कार्यकर्ता

13584news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

सेवा और समर्पण अभियान के समापन पर झारखंड प्रदेश के सभी बूथ में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी को आभार पत्र लिखेंगे। प्रदेश के कई नेता भी बूथों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। शुक्रवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश हरमू स्थित पटेल पार्क में पंडरा बाजार के बूथ में शामिल होंगे।  

कौन से बूथ में रहेगा कौन सा नेता
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बिस्टुपुर प्रधान डाकघर स्थित बूथ में आय़ोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। बीजेपी विधायक दल के नेता और झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी कांके रोड स्थित हातमा बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह चुटिया स्थित बनस तालाब स्थित बूथ में जाएंगे। 

बीजेपी कार्यकर्ता मोदी को लिखेंगे पत्र
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू कुचू बूथ पर आयोजित कार्यक्रम ममें हिस्सा लेंगे। प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रदापी वर्मा खिजरी विधानसभा स्थित आरा उत्क्रमित विद्यालय स्थित बूथ संख्या-192 में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय बाजार समिति पंडरा स्थित बूथ में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।