logo

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में काले रंग के कपड़े रखे गयें बाहर, छात्र को किया गया नजरबंद

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में काले रंग के कपड़े रखे गयें बाहर, छात्र को किया गया नजरबंद

द फॉलोअप टीम, पलामूः 
जेएमएम के गठन के बाद आज पहली बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पलामू पहुंचे है। कार्यक्रम स्थल पर काले कपड़े के साथ लोगों को एंट्री बंद है। दरअसल झारखंड सरकार ने राज्य कर्मचारी चयन आयोग के प्रतियोगी परीक्षाओं से हिंदी, भोजपुरी, मगही को अलग कर दिया था। इसलिए पलामू के छात्र सीएम की पलामू एंट्री पर विरोध जता रहे थे। छात्रों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कई छात्र नेताओं को नजरबंद कर दिया है।

वीडियो जारी किया है छात्र नेता ने 
AISF के छात्र नेता विदेशी पांडेय ने वीडियो जारी करते हुए कहा है कि लोकतंत्र में सबको अपना विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है। लेकिन पुलिस ने उन्हें घर में ही नजरबंद कर दिया है। पलामू पुलिस कई और छात्र नेताओं की तलाशी कर रही है और उन्हे नजरबंद करने के प्रयास में है।

काले कपड़े हटा दिए गये 
सीएम का कार्यक्रम पलामू प्रमंडल के पुलिस लाइन में किया जा रहा है। कार्यक्रम में एंट्री लेने के दौरान कई लोगों ने काले कपड़े पहने थे, जिन्हे बाहर ही रखवा दिया गया है। कई लोग काला शॉल लेकर पंहुचे थे,जिसे जांच के दौरान बाहर रखवा दिया गया। यह पहली बार नही है रघुवर दास के कार्यकाल में भी काले कपड़े पहनकर पहुंचना प्रतिबंधित कर दिया गया था।