logo

सूअर की वजह से छिड़ा खूनी संघर्ष, 1 युवक की हुई हत्या

11873news.jpg

द फॉलोअप टीम, बोकारो:

सिटी थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। मामूली विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात सूअर चोरी का विवाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष  में तब्दील हो गया। इसी खूनी झड़प में एक युवक की जान चली गई। जिसमें एक युवक की हत्या हो गयी। मृतक का नाम चिल्का है। पुलिस 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना ले आई है। मृतक के परिजन थाना पहुंचकर हंगामा करने लगे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को बचा रही है। 

 

क्या है मामला 
दरअसल दो चार दिन पहले चिल्का के चाचा के करीब आधा दर्जन सूअर कुछ लोगों ने एक जंगल में बांध रखा था। जब चिल्का के चाचा वहां पहुंचे, तो उन्होंने अपने सूअर को पहचान लिया और उन लोगों पर चोरी का आरोप लगाया। मामला यहां से गर्माता गया और दोनों में बहस होने लगी। थोड़ी ही देर में ये कहासुनी खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। हालांकि दो आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं। 

सेक्टर-3 की है घटना 
घटना सेक्टर-3 में घटी है। यहां आरोपी अमर अजय और मनोज के द्वारा दौड़ाकर मृतक को छाती में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में मृतक को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई आकाश राम ने बताया कि आरोपी मनोज बोकारो एसपी के यहां कार्यरत है। जिस कारण यह लोग दबंगई के साथ सभी प्रकार की चोरी छिनतई का काम करते हैं ।