logo

पीपा पुल से टकराकर गंगा में पलटी नाव, एनडीआरएफ ने 2 मछुआरों को किया रेस्क्यू

9152news.jpg
द फॉलोअप टीम, पटना:

आलमगंज थाना क्षेत्र के भद्रघाट गंगा नदी में मछली मारने गए  मछुआरों की नाव पीपा पूल से टकरा कर नदी में पलट गई। नाव पर सवार दो मछुआरे नदी में डूब गए। जब NDRF को खबर हुई तो मौके पर पहुंचकर जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दोनों मछुआरों को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया। 

परिजनों ने धन्यवाद कहा
दरअसल मछुआरे रात के अंधेरे में मछली मारने निकले थे। नाव पलटने से दोनों नदी की तेज बहाव में बहने लगे। दोनों बहते हुए मदद के लिए चिल्लाने लगे। रात होने की वजह से कोई था नही लेकिन तभी खाजेकलां घाट की तरफ कुछ लोगों ने मछुआरों की आवाज सुनी और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने एनडीआरएफ (NDRF) टीम को भेजा। एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर दोनों मछुआरों की जान बचा लिया। मछुआरों के परिजनों ने एनडीआरएफ की टीम को शुक्रिया कहा है