logo

पांच दिनों से लापता महिला की कुएं में मिली लाश, जांच में जुटी में पुलिस

5830news.jpg
द फॉलोअप टीम, चतराः 
जिले के पत्थलगडा थाना क्षेत्र के दुंबी गांव के कुएं में एक महिला कि लाश बरामद की गयी है। महिला बीते पांच दिनों से लापता थी। सुबह किसानों ने कुएं में लाश तैरते देखा तो शोर मचाया।  शोर मचाने पर स्थानीय लोग जुट गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पत्थलगडा पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर महिला के शव को कब्जे में लिया। शव की पहचान दुम्बी गांव के रंजन प्रजापति की पत्नी पूजा देवी के रूप में हुई है। बता दें की शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मृतक महिला के पिता ने पति और उसके परिजनों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

गुमशुदगी की दर्ज की गयी थी रिपोर्ट 
जानकारी के अनुसार महिला 25 फरवरी से लापता थी। महिला के पति रंजन प्रजापति ने उसी दिन थाने में लापता होने का रिपोर्ट दर्ज कराया था। घटना की सूचना मिलते ही पूजा देवी के पिता पलामू जिले के चैनपुर थाने के शाहपुर गांव निवासी संजय प्रजापति ने थाना पहुंचकर ससुराल वालों पर ही दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। थाने में दिये आवेदन में मृतक के पिता ने कहा कि दहेज को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। रंजन प्रजापति और उसके परिजनों ने हत्या कर शव को कुएं में डाल दिया है। 

ये भी पढ़ें.....

जांच में जुटी पुलिस 
घटना की सूचना मिलते ही सिमरिया एसडीपीओ अशोक रविदास ने पत्थलगडा पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।