logo

पहाड़ किनारे ईंट भट्ठे के पास मिला महिला का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान

7791news.jpg
द फॉलोअप टीम, रामगढ़:

भदानीनगर ओपी क्षेत्र के लादी गांव पहाड़ के किनारे ईंट भट्ठा के पास बुजुर्ग महिला का शव मिला। स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। महिला के सिर और दाईं जांघ में चोट के निशान है। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पायी है। हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है।

शव को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या कहीं और कर के शव को यहां फेंक दिया गया है।

महिला ने पहनी है पीली साड़ी
मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से महिला की पहचान करने में लगी है।  महिला ने पीली रंग की साड़ी पहन रखी है। उसकी उम्र 60-65 वर्ष तक बताई जा रही है। सुबह मवेशी चराने आये लोगों ने सबसे पहले शव को देखा।