logo

पत्नी से विवाद के बाद युवक घर से गुस्से में निकला, पेड़ से लटकी मिली लाश

6174news.jpg
द फॉलोअप टीम, लोहरदगा :
लोहरदगा के किस्को थाना क्षेत्र स्थित पोखरा पाठ में युवक की लाश मिली। युवक की लाश सागवान के पेड़ से लटकती मिली। मृत युवक की पहचान 22 साल के विश्वनाथ असुर के रूप में की गयी। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने आत्महत्या की होगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले की तहकीकात की जा रही है। आरंभिक जांच में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। 

पत्नी से विवाद के बाद लगा ली फांसी! 
जानकारी के मुताबिक विश्वनाथ असुर ससुराल आया हुआ था। सोमवार की रात विश्वनाथ का अपनी पत्नी संगीता से किसी बात पर विवाद हुआ था। विवाद के बाद विश्वनाथ रात को ही घर से निकल गया। परिजन कुछ देर बाद उसे ढूंढ़ने निकले। खोजबीन के दौरान विश्वनाथ की लाश घर से कुछ दूरी पर सागवान के पेड़ से लटकती मिली। विश्वनाथ के ससुराल वालों का कहना है कि युवक मानसिक रूप से बीमार था। किस्को थाना प्रभारी अभिनव कुमार ने बताया कि तहकीकात के बाद पूरा मामला स्पष्ट होगा।