द फॉलोअप टीम, मुंबई:
ओमिक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और अमृता अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। आरोप है कि दोनों अभिनेत्रियों ने कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन किया। उसने कई पार्टियों में हिस्सा लिया। बीएमसी ने कहा है कि जो भी लोग इन अभिनेत्रियों के संपर्क में आए हैं वो अपना-अपना आरटी-पीसीआर जांच करवायें। दोनों एक्ट्रेस सोमवार को पॉजिटिव पाई गईं।
ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहा है
गौरतलब है कि दुनिया में कोरोना वायरस के नए ओमिक्रॉन वेरिएंट का खतरा मंडरा रहा है। भारत में ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित 38 मरीज मिले हैं। दिल्ली, बेंगलुरु, चंडीगढ़ जैसे शहरों में कोरोना के ओमिक्रॉन स्ट्रेन से संक्रमित मरीज मिले हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया अभी डेल्टा वेरिएंट से उपजी संकटपूर्ण स्थिति से उबर ही रही थी कि ओमिक्रॉन का मामला सामने आया। ओमिक्रॉन वेरिएंट की जानकारी सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 24 नवंबर को विश्व स्वास्थ्य संगठन को दी।

पीएम मोदी ने बुलाई थी आपात बैठक
बीते सप्ताह प्रधानमंत्री मोदी ने इस संबंध में आपात बैठक भी की थी। बैठक में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, स्वास्थ्य सचिव और नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) ने हिस्सा लिया था। इस बैठक में पीएम मोदी ने ओमिक्रॉन के खतरे और वैक्सीनेशन की रफ्तार पर चर्चा की थी। पीएम मोदी ने देश वासियों से अपील भी की थी कि वे सतर्कता बरतें। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। मास्क का इस्तेमाल करें। कोरोना गाइडलाइन के तहत जीवन जियें। कई राज्यों में स्कूल में ऑफलाइन क्लास रद्द की गई।
भारत में कम हो गया है मास्क का इस्तेमाल
इस बीच नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा कि हाल का आंकड़ा बताता है कि लोगों ने मास्क का इस्तेमाल कम कर दिया है। भारत में खास तौर पर मास्क का इस्तेमाल कर दिया गया है। ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच मास्क का इस्तेमाल कम होना चिंताजनक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य चिकित्सा अधिकारी सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि मास्क का इस्तेमाल बेहद जरूरी है।