logo

भोजपुरी फिल्मों में भी धमाल मचा चुके हैं बॉलीवुड के ये सितारे

14516news.jpg

द फॉलोअप टीम, मुंबई:

आज बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ और भोजपुरी फिल्मों का भी दायरा बढता जा रहा है और कई भोजपुरी फिल्मों ने तो बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा कमाई की है। वहीं रवि किशन, मनोज तिवारी जैसे कलाकारों  ने पूरे देश में काफी नाम भी कमाया हैं,और भोजपुरी की इसी लोकप्रियता के कारण बॅालीवुड के कई सुपरस्टार्स  भोजपुरी सिनेमा में अपना टैलेंट दिखा चुके हैं। 

तो आइए जानते है इन कलाकारो के बारे में-

धर्मेंद्र

हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र भोजपुरी सिनेमा में काम कर चुके हैं। उन्होंने 2013 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म देस परदेस में काम किया था। आपको बता दे कि इस फिल्म में धर्मेंद्र के साथ कादर खान और अग्निहोत्री भी थे।

 

 

अमिताभ-जया बच्चन

अमिताभ-जया बच्चन ने एक साथ भोजपुरी फिल्म गंगा देवी में काम किया है। इस फिल्म में दोनों अहम किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म के अलावा वह गंगोत्री जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। 

 

 

हेमा-मालिनी- अमिताभ बच्चन

बता दें कि जया बच्चन ही नहीं अमिताभ बच्चन के साथ  हेमा मालिनी भी भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।  हेमा को भोजपुरी फिल्मों गंगा में देखा गया था। इसमें उनके साथ सदी के महानायक अभिताभ  बच्चन लीड में थे। 

 

राज बब्बर

एक्टर राज बब्बर साल में 2011 में आई भोजपुरी फिल्म बाबुल  प्यारे में अभिनय कर चुके हैं। 

अजय देवगन 

सिंघम यानी अजय देवगन भी भोजपुरी फिल्म में काम कर चुके हैं। वह साल  2006 में आई भोजपुरी फिल्म धरती कहे पुकार के में काम किया था। आपको बता दें कि इस फिल्म में पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई थी। 

 

यह भी पढ़ें:

दुनिया को अलविदा कहते हुए भी पुनित राजकुमार चार लोगों की जिंदगी कर गये रौशन, आंखें दान करने का लिया था संकल्प

मिथुन चक्रवर्ती 

मिथुन चक्रवर्ती ने भी भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने भोजपुरी फिल्म भोले शंकर में काम किया था। ये फिल्म भारत और विदेशों में एक साथ रिलीज हुई थी।

 

भाग्यश्री

एक्ट्रेस भाग्यश्री ने सलमान खान के साथ फिल्म मैंने प्यार किया से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। भाग्यश्री भी कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।