logo

लुधियाना कोर्ट परिसर में ध'माके से 2 लोगों की गई जा'न, ब्ला'स्ट का कारण स्पष्ट नहीं

लुधियाना कोर्ट परिसर में ध'माके से 2 लोगों की गई जा'न, ब्ला'स्ट का कारण स्पष्ट नहीं

द फॉलोअप टीम, लुधियानाः
लुधियाना के कोर्ट परिसर के वॉशरूम में विस्फोट हुआ है। खबर आ रही है कि इस विस्फोट में 2 लोगों की जान चली गयी है और 4 लोग घायल हैं।  जिला अदालत परिसर में विस्फोट हुआ है। पुलिस ने बताया कि अदालत परिसर की दूसरी मंजिल पर विस्फोट उस समय हुआ, जब जिला अदालत की कार्यवाही चल रही थी। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। 


अफरा-तफरी का माहौल 
विस्‍फोट के बाद अफरा-तफरी का माहौल है। धमाका भीषण था।  जैसे ही धमाके की आवाज लोगों को सुनाई पड़ी हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी लुधियाना के लिए रवाना हो चुके हैं। यह विस्फोट किसने और क्यों किया है यह अभी साफ नहीं है। फिलहाल कोर्ट में वकीलों की हड़ताल चल रही है, जिस वजह से कोर्ट में ज्यादा भीड़ नहीं थी। 


पुलिस ने क्या कहा
धमाके को लेकर पुलिस ने कहा है कि अभी मामले की जांच जारी है। बम डिस्‍पोजल टीम को बुलाया गया है। पूरे इलाके को सील किया जा रहा है। लोगों से पुलिस अपील कर रही है कि इलाके को खाली कर दें और पुलिस को जांच करने दें। चन्नी ने कहा है कि मैं लुधियाना जा रहा हूं। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कुछ राष्ट्रविरोधी तत्व ऐसी हरकत कर रहे हैं।  सरकार अलर्ट पर है. दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।