द फॉलोअप टीम, मुंबई:
ओटीटी प्लेटफॉर्म की मोस्ट पॉपुलर वेबसीरीज मिर्जापुर और मिर्जापुर-2 में ललिल नाम के शख्स का किरदार निभाने वाले अभिनेता ब्रह्मा मिश्रा का नि'धन हो गया। ब्रह्मा का श'व काफी बुरी हालत में मुंबई स्थित उनके फ्लैट से मिला। पुलिस का कहना है कि अभिनेता का नि'धन 3 दिन पहले ही हो चुका था। हालांकि अभी अबेता के नि'धन का कारण स्पष्ट नहीं है।
फ्लैट के बाथरूम में मृ'त पाये गये ब्रह्मा
अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ब्रह्मा मिश्रा अपने फ्लैट के बाथरूम में गिर गए थे। 2 दिसंबर की दोपहर को पुलिस ने मुंबई के बर्सोवा स्थित फ्लैट से अभिनेता की स'ड़ी-ग'ली ला'श बरामद की। ब्रह्मा मिश्रा के नि'धन की जानकारी मिर्जापुर में उनके सह अभिनेता रहे दिव्येंदू शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए दी। लिखा कि हमारा ललित नहीं रहा। उनकी आ'त्मा को शांति मिले। हम उनके लिए प्रार्थना करते हैं। मिर्जापुर सीरीज की वजह से दिव्येंदू और ब्रह्मा में खास बॉंड बन गया था। इसमें वो दिव्येंदू के मुन्ना वाले किरदार के खास दोस्त बने थे।

इन फिल्मों के जरिए ब्रह्मा थे लोकप्रिय
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्रह्मा मिश्रा ने अपने करियर में मांझी द माउंटेन मैन, दंगल, केसरी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, हवाईजादा सहित कई अन्य फिल्मों में काम किया। नॉट फिट और ऑफिस वर्सेज ऑफिस जैसे शो में काम किया। आखिरी बार अमेजॉन प्राइम वीडियो की सीरीज हलो चार्ली में दिखे थे। हालांकि मिर्जापुर सीरीज में ललित के किरदार से उनको खास पहचान मिली थी। इसमें उन्होंने दिव्येंदू शर्मा के दोस्त ललिल का किरदार निभाया था।
ब्रह्मा मिश्रा के करीबियों ने क्या कहा
ब्रह्मा मिश्रा के करीबियों का कहना है कि हाल ही में उनका जन्मदिन था। उसके बाद से ही उनसे संपर्क नहीं हो पाया था। ब्रह्मा मिश्रा मूल रूप से भोपाल के रहने वाले थे। वो हमेशा से अभिनेता ही बनना चहता थे। 2013 में फिल्म चोर चोर सुपर चोर से उन्होंने करियर की शुरुआत की थी। अक्षय कुमार की केसरी फिल्में में ब्रहगमा ने खुददाद खान का किरदार निभाया था।