द फॉलोअप टीम, गोड्डाः
आपने नौकरी, वेतन इन सब मांगो को लेकर अक्सर लोंगों को धरना करते देखा होगा, लेकिन नगर थाना क्षेत्र के कन्भरा गांव से एक अजीबों-गरीब मामला प्रकाश में आया है। यहां एक दुल्हन अपने ससुराल जाने के लिए धरने पर बैठ गयी है। दुल्हन का कहना है कि उसकी शादी को महिनों बीत गये लेकिन उसका पति उसे अपने साथ उसके घर नहीं लेकर जा रहा है। इसलिए अब उसे मजबूरन खुद ही दूल्हे के घर आकर धरना देना पड़ रहा है।

आठ माह पहले हुई थी शादी
दुल्हन के अनुसार कन्भरा गांव निवासी हरेराम ने आठ माह पहले मंदिर में उसके साथ शादी की थी। उसे कहा था कि वह उसे घर लेकर जाएगा। दल्हन ने कई बार हरेराम को ससुराल ले जाने की जिद की लेकिन वह बहाना बनाकर बात को टालता रहा। इसलिए थक हारकर वह लड़के के घर आ गई और अपने अधिकार के लिए धरना पर बैठी है।
ससुराल वाले कर रहे मना
इधऱ हरेराम के घरवालों का कहना है कि उन्हे इस शादी के बारे में कुछ भी नहीं मालूम है। उनका कहना है कि उनके बेटे ने कब और कहां शादी की उन्हें नहीं मालूम। इधऱ लड़का फरार है। वहीं गांव में ये चर्चा का विषय है। लड़के के घर के बाहर लोगों की भीड़ दुल्हन को देखने की लगी है।