logo

जैसलमेर में शहीद हो गया धनबाद का लाल, मोर्टार का गोला फटने से गई जवान संदीप सिंह की जा'न

16247news.jpg

द फॉलोअप टीम, धनबाद: 

राजस्थान के जैसलमेर में सीमा सुरक्षा बल के जवान संदीप सिंह शहीद हो गये। संदीप सिंह मूलरूप से झारखंड के धनबाद जिले के रहने वाले थे। मिली जानकारी के मुताबिक किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान मोर्टार का गोला फटने से उनकी मौत हो गई। संदीप सिंह की शहादत की जानकारी मिलते ही उनके पैतृक गांव चरक कला में शोक और मातम का हौल हो गया। 

अभ्यास के दौरान फटा मोर्टार का गोला
मिली जानकारी के मुताबिक सीमा सुरक्षा बल के पंजाब फ्रंटियर में तैनात संदीप सिंह की मौत प्रैक्टिस के दौरान मोर्टार का गोला फटने से हुई। कहा जा रहा है कि अभ्यास के दौरान दुर्घटनावश मोर्टार का गोला फट गया जिसमें गंभीर रूप से घायल संदीप सिंह शहीद हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही बीएसएफ के अधिकारी और साथी जवान मौके पर पहुंचे। इधर शहादत की खबर मिलते ही धनबाद में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि घटना की जांच के लिए एक कमिटी का गठन किया गया है। 

किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज की घटना
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में मोर्टार के साथ अभ्यास चल रहा था। इसी दौरान दुर्घटनावश मोर्टार का गोला फट गया जिसकी चपेट में आकर धनबाद के रहने वाले जवान संदीप सिंह और बाकी जवान गंभीर रूप से घायल हो गये। सबको तुरंत रामगढ़ हॉस्पिटल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान संदीप सिंह की मौत हो गई। दूसरे घायलों का इलाज जारी है। 

पैतृक गांव चरक कला में पसरा मातम
जैसे ही संदीप की शहादत की सूचना मिली धनबाद जिला स्थित उनके पैतृक गांव चरक कला में मातम छा गया। बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट गुरप्रीत सिंह ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही शहीद संदीप सिंह की मा और पत्नी की हालत खराब हो गई। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शहीद की मां बार-बार बेहोश हो जाती थीं। स्थानीय लोग परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।