logo

उपचुनाव: मतदाताओं में गजब का जोष, शांतिपूर्ण हो रहा मतदान

2032news.jpg
द फाॅलोअप टीम, रांची:
अबतक दुमका में लगभग 33 और बेरमो में 29 प्रतिषत वोट पड़े हैं। वैसे चुनाव आयोग के द्वारा जारी अपडेट में बताया गया है कि दुमका विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 32.62 फीसदी वोटिंग हुई, जबकि बेरमो विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में 28.57 फीसदी मतदान हुआ है।

प्रषासन चाक-चैबंद
बेरमो विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के बीच बोकारो के पुलिस अधीक्षक कंट्रोल रूम पहुंचे और चुनाव कार्यों की जानकारी ली। इधर बेरमो विधानसभा क्षेत्र के चंद्रपुरा प्रखंड की तारमी व तुरियो पंचायत के सात मतदान केंद्रों में 10.30 बजे तक 20 फीसदी मतदान हुआ। दुमका विधानसभा क्षेत्र में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त बी राजेश्वरी ने दुमका क्लब स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान पीठीसीन पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये।

कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल ने किया मतदान
बेरमो से कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने मतदान किया। इस मौके पर उन्होंने जनता का आभार भी जताया। बेरमो से कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह बूथ संख्या 112 में अपनी माता जी और पत्नी के साथ मतदान किया। दुमका में झामुमो से महेशपुर के विधायक प्रोफेसर स्टीफन मरांडी ने शहर की बूथ संख्या 25 में मतदान किया। 

सात बजे से पहले मतदान केन्द्रों पर पहुंच चुके थे मतदाता
बेरमो उपचुनाव को लेकर वोटरों में उत्साह दिख रहा है। मतदाता ठंड को मात देते हुए मतदान शुरू होने से पहले बूथों पर पहुंच चुके थे। मतदान के लिए युवा, बुजुर्ग, महिला, पुरूष, दिव्यांग मतदाताओं में उत्साह दिख रहा है। बूथों पर मतदाताओं की कतार लगी है। सुबह सात से नौ बजे तक विधानसभा क्षेत्र में 12.67 प्रतिशत मतदान हो चुका था। दुमका विधानसभा क्षेत्र में दिव्यांग वोटरों में वोटिंग को लेकर उत्साह दिखा।