द फॉलोअप टीम, सिमडेगाः
सिमडेगा के कुरडेग में मेगा स्वास्थ्य जांच केंद्र का कैंप लगाया था। मेडिका रांची के चिकित्सक स्वास्थ्य कैंप में पहुंचे। इनमें मेडिका के डायरेक्टर डॉ. विजय कुमार मिश्रा, डॉ राजेश सिंह , डॉ रूपेश सिंह, डॉ सन्ना अंजुम, डॉ बसंत सौरभ, डॉ विदिशा मिश्रा, डॉ आनंद ने आदिम जनजाति एवं अन्य लोगों का नि:शुल्क इलाज किया।
रोगों की पहचान कर इलाज शुरू
कैंप में सामान्य और गंभीर रोगों की पहचान कर उसके इलाज की प्रक्रिया शुरू की गई। सिमडेगा के उपायुक्त सुशांत गौरव ने कहा कि कैप में जरूरतमंदों का इलाज किया गया एवं लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
अब बीमारी से डर नहीं लगता
दरअसल कैंप में अनुसूचित जनजाति समुदाय के रामु कोरबा भी पहुंचे थे, उन्हे जब जब यह पता चला कि उनके टीबी रोग का इलाज संभव है, तो उनका डर पूरी तरह खत्म हो गया। कुरडेग प्रखंड रामु कोरबा जानकारी के अभाव में अब तक अपनी बीमारी को लेकर परेशान थे।
कैंप से लोगों में जगी उम्मीद
अनिल साय का भी अपनी बीमारी को लेकर डर खत्म हो गया है, चिकित्सकों द्वारा मिले भरोसे के साथ वे मुश्किल दौर से लड़ने को तैयार हैं। उनके कैंसर का इलाज सुनिश्चित हो गया है। अनिल ने कहा अगर आज इस कैंप में नहीं आता तो मेरा इलाज संभव नहीं था और डर के माहौल में रहकर बीमारी को बढ़ने का मौका देता।