logo

HEALTH: पेरासिटामोल के इस्तेमाल के समय इन सावधानियों काे बरतना ज़रूरी

HEALTH: पेरासिटामोल के इस्तेमाल के समय इन सावधानियों काे बरतना ज़रूरी

डॉ. अबरार मुल्तानी, भोपाल:

दोस्तों मैं यह किसी पेथी की या उनकी किसी प्रसिद्ध दवाई की आलोचना नहीं कर रहा। मैं तो बस आपको यह बताना चाहता हूं कि पेरासिटामोल ( Calpol, Crocine, Emol) के उपयोग में थोड़ी सी सावधानी से हम अपने और अपने बच्चों के लिवर को डैमेज होने से बचा सकते हैं। जब हमारी सेल्स में कोई टूटफूट फुट होती है तो उसमें से कुछ रसायन निकलते हैं जो अंत में प्रोस्टाग्लैंडइन का निर्माण करते हैं और इससे हमें दर्द और बुखार आता है। पेरासिटामोल के बारे में वैज्ञानिकों का यह मत है कि यह इस प्रक्रिया को बाधित करता है। यह केवल एक कल्पना है हक़ीक़त में कोई नहीं जानता कि पेरासिटामोल कैसे कार्य करती है। ख़ैर हमें बस यह जानना है कि यह बुखार उतारती है और इसे बुखार उतारने में 1 से 2 घंटे लग सकते हैं। अगर सेल डैमेज लगातार ज़्यादा हो रहा हो तो बुखार उतरने में और भी ज़्यादा समय लगेगा। गलतियाँ हम यहीं पर कर जाते हैं। जब हमारा बुखार नहीं उतरता है तो हम एक और गोली गटक लेते हैं या बच्चों को एक चम्मच दवाई और पिला देते हैं। बुखार फिर भी नहीं उतरा तो आधा एक घंटे में एक डोज़ और ले लेते हैं। यह पेरासिटामोल का ओवरडोज़ हमारे लिवर के लिए घातक ज़हर का काम करता है और उसे डैमेज कर देता है।

इसे भी पढ़ सकते हैं

साइक्‍लॉजिस्‍ट की इस बात में है दम- सोच बदलिये, ज़िंदगी बदल जाएगी

हमारे शरीर में मौजूद बैक्टीरिया महज़ दुश्मन नहीं कई दोस्त भी

सेहत : कई तरह के बुखारों के मौसम में कैसे करें घर बैठे उपचार

आप क्या करें-

◆ पेरासिटामोल लेने के बाद एक और डोज़ बहुत जल्दी ना लें कम से कम छः घंटे के बाद ही लें यदि बहुत आवश्यक हो तो।
◆ कोई और फॉर्मूला जिसमें  पेरासिटामोल हो वह साथ साथ ना लें। यह भी ओवरडोज़ का एक बड़ा कारण है।
◆ बच्चों को बात बात पर पेरासिटामोल ना पिलाएं और यदि ज़रूरत हो तो डॉक्टर ने जितना डोज़ बताया है केवल उतना ही दे।

अंत में याद रखें कि वर्तमान समय में पेरासिटामोल लिवर डैमेज करने वाला सबसे बड़ा कारण है पूरी दुनिया में। इसलिए इससे पर्याप्त दूरी बनाए रखें।

यह भी पढ़ें:

सामाजिक बदलाव के लिए वैज्ञानिक सोच ज़रूरी, सीखिये न्यूटन से

सोचो ज़रा: कहीं आप भी बनाई जा रही धारणाओं के शिकार तो नहीं, जानिये नुक़सान

एड के बहाने 21वीं सदी का सबसे बड़ा सबक़ - बदलावों के लिए हमेशा तैयार रहें

HEALTH: कैसे बचें इन सर्दियों में और पेनकिलर के इस्तेमाल से करें परहेज़

 

 

 

(डॉ. अबरार मुल्तानी भोपाल में रहते हैं। आप आयुर्वेद और देशी स्वास्‍थ्‍य -चिकित्सा पद्धति के विशेषज्ञ हैं। मनोवैैैैैैज्ञानिक भी हैं। क्‍यों अलग है स्‍त्री-पुरुष का प्रेम, मन के लिए अमृत की बूंदें, मन के रहस्य, 5 पिल्स समेत उनकी दर्जनों किताबें प्रकाशित हैं। आपके वीडियो भी बहुत देखे जाते हैं।)

नोट: यह लेखक के निजी विचार हैं। द फॉलोअप का सहमत होना जरूरी नहीं। हम असहमति के साहस और सहमति के विवेक का भी सम्मान करते हैं।