logo

चतरा एसपी ने थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए किया रक्तदान, जवान भी थे शामिल

8287news.jpg
द फॉलोअप टीम, चतरा:
मो. तस्लीम नामक व्यक्ति को बी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता थी क्योंकि उनके दो बच्चे थैलेसीमिया से पीड़ित है। ऐसे में उन्होंने भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी परिसर स्थित ब्लड बैंक में मदद की गुहार लगाई। रेड क्रॉस सोसायटी के द्वारा कई डोनरों को संपर्क किया गया  लेकिन ब्लड का इंतजाम नही हो पाया। तब जाकर मो. तस्लीम ने सीधे एसपी ऋषभ कुमार झा को फोन किया। कहा कि उनके दोनों बच्चे थैलेसिमिया से पीड़ित हैं इसलिए उनकी जान बचाने के लिए ब्लड चढ़ाना जरूरी है।

बी पॉजिटिव रक्त की थी आवश्यकता
मो. तस्लीम की बातें सुनकर एसपी ऋषभ कुमार झा ने कहा कि उनका ब्लड ग्रुप भी बी पॉजिटिव है। वह 10 मिनट  में ब्लड बैंक में पहुंचकर खुद ही रक्तदान करेंगे। इसके बाद एसपी ऋषभ कुमार झा अपने 10 जवानों के साथ ब्लड बैंक पहुंच गए और पहले खुद रक्तदान किया इसके बाद उनके साथ आए जवानों ने भी रक्तदान किया। मजदूर के दोनों बच्चों को रक्त उपलब्ध कराया।

इन सभी जवानों ने किया रक्तदान
एसपी ऋषभ झा के साथ जवान शुभम कुमार, मिथलेश कुमार, गोपाल यादव, निर्झर कुमार, अजित कुमार, धनेश्वर रविदास, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह एवं अशोक मिश्रा ने रक्तदान किया। पुलिस अधीक्षक और पुलिस के बाकी जवानों द्वारा किए गए इस प्रयास की काफी सराहना की जा रही है।