logo

हमर अपन बजट पोर्टल पर आम जनता भी दे सकेगी सुझाव, मुख्यमंत्री ने किया लोकर्पण

हमर अपन बजट पोर्टल पर आम जनता भी दे सकेगी सुझाव, मुख्यमंत्री ने किया लोकर्पण

द फॉलोअप टीम, रांचीः

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को हमर अपन बजट मोबाइल एप का लोकार्पण किया। यह पोर्टल वित्त विभाग ने तैयार किया है। इस पोर्टल के जरिये राज्य की आम जनता 2022-23 बजट के लिए अपना सुझाव साझा कर सकती है। सुझाव देने के लिए जनता को खुद को इस पोर्टल में रजिस्टर्ड करना होगा। उसके लिए इस लिंक पर जाना होगा। https://finance.jharkhand.gov.in/budgetvichar । 
 

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन 
होम पृष्ठ पर अपना मोबाइल नंबर एवं ई-मेल भरना होगा एवं OTP जेनरेट करने के लिए क्लिक करना होगा। मोबाइल पर आये हुए OTP  एवं दिखाये गए कैप्चा कोड को उसके स्थान पर भरना होगा। इससे आप रजिस्ट्रेशन पेज में प्रवेश कर जाऐंगे । रजिस्ट्रेशन पेज में मांगे गए विवरण को भर कर सेव करें। संबन्धित विभाग / क्षेत्र का चुनाव कर अपना सुझाव पोस्ट करें। ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सएप और ई-मेल के माध्यम से भी जनता सुझाव दे सकती है। मोबाइल के जरिये प्लेस्टोर से हमर बजट मोबाइल एप्प डाऊनलोड कर एप्प के माध्यम से भी सुझाव दिया जा सकता है। 

हमर अपन बजट के अन्य links...
Website: https://finance.jharkhand.gov.in/BudgetVichar
Twitter: Follow @HamarBudget 
WhatsApp +916512446191
Instagram : https://www.instagram.com/hamarbudget
Email Id : hamarbudget@gmail.com