logo

शुक्रवार को चाईबासा के सिरिंगसिया में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे शिरकत, कोल्हान के आयुक्त ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

शुक्रवार को चाईबासा के सिरिंगसिया में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे शिरकत, कोल्हान के आयुक्त ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

द फॉलोअप टीम, चाईबासा:
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को पश्चिम सिंहभूम के टोंटो प्रखंड के सिरिंगसिया आएंगे। वे जिला प्रशासन की ओर से आयोजित आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे ग्रामीणों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों से चल रही हैं। कार्यक्रम का आयोजन सिरिंगसिया फुटबॉल मैदान में किया गया है। कार्यक्रम को लेकर स्टेज व पंडाल बनाने का काम तेजी से चल रहा है। मैदान में ही हेलीपैड बनाया जा रहा है। 

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
कार्यक्रम की तैयारी में सारा प्रशासनिक महकमा जुटा हुआ है। आज कार्यक्रम स्थल  का कोल्हान के आयुक्त मनोज कुमार ने निरीक्षण किया। उनके साथ डीसी अनन्य मित्तल, पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा, उप विकास आयुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी शशीन्द्र बड़ाईक, जगन्नाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी शंकर एक्का, जगन्नाथपुर एसडीपीओ इकुड़ डुंगडुंग, एसडीपीओ सदर सहित सारे पदाधिकारी मौजूद रहें। निरीक्षण के बाद आयुक्त ने तैयारी को लेकर बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। प्रमंडलीय आयुक्त ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दूसरी ओर पंचायत स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के शामिल होने को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री द्वारा परिसंपत्तियों के वितरण के अलावा क्षेत्र में विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की जाएगी।