logo

राज्य में आज से 6 डिग्री तक गिरेगा पारा , ठण्ड का बढ़ेगा कहर

4305news.jpg

द फ़ॉलोअप टीम, रांची: 

झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदला है। शीतलहरी और ठंडी हवायें फिर से लोगों को परेशानी का सबब बनने जा रही है। पूरे राज्य में गुरुवार से एक बार फिर ठंड बढ़ेगी। उत्तर-पश्चिम की ओर से आ रही ठंडी हवा और आसमान साफ हाेने से ठंड का असर दिखेगा। 21 से 23 जनवरी तक तापमान में छह डिग्री तक गिरावट की संभावना है। इस दाैरान अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के आसार हैं।

रांची न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री और अधिकतम 27.5 डिग्री रहा 
माैसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में एक बार फिर पश्चिमी विक्षाेभ का असर दिखने वाला है। इससे 24 जनवरी से तापमान में बढ़ाेतरी हाेगी। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री पर पहुंच जाएगा। बुधवार काे रांची कांके से भी ठंडी रही। वहीं बात की जाये रांची की तो यहाँ का  न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री और अधिकतम 27.5 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री और अधिकतम 29.1 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।