द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के विधायक रमेश कुमार ने महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। कर्नाटक विधानसभा के शीतकालीन सत्र में रमेश कुमार ने शर्मनाक बयान दिया। उन्होंने कहा कि जब बलात्कार होना ही है तो लेटो और मजे लो। बयान को लेकर उन पर कार्रवाई की मांग हो रही है,. गौरतलब है कि सदन में कई विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्रों में लोगों की दुर्दशा को जाहिर करते हुए सदन में बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान की चर्चा में बोलना चाहते थे।
स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े ने ठहाका लगाया
हैरानी की बात ये भी है कि कांग्रेस विधायक की इस शर्मनाक टिप्पणी पर विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े आपत्ति जताने की बताय ठहाका लगाकर हंसने लगे। दरअसल सदन में काफी हंगामा हो रहा था। इस पर स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े ने कहा कि रमेश कुमार आप जानते हैं। अब मुझे लग रहा है कि मुझे इस स्थिति को एन्जॉय करना चाहिए। मैंने तय किया है कि अब मैं किसी को भी रोकने और स्थिति को संभालने की कोशिश नहीं करूंगा। आप लोग चर्चा कीजिए।
इस पर कांग्रेस विधायक रमेश कुमार ने कहा कि एक पुरानी कहावत है। जब आप बलात्कार रोक नहीं सकते तो लेटिए और मजे लीजिए। अभी आपकी स्थिति बिलकुल ऐसी ही हैअब उनकी ही पार्टी की महिला विधायकों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

सपा सांसद जया बच्चन ने कड़ी निंदा की
कांग्रेस विधायक केआर रमेश के इस बयान से काफी बवाल हो गया है। समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने कहा कि शर्मनाक बयान है। शर्मनाक हरकत है। पार्टी को उनके खिलाफ काफी सख्त कार्रवाई करना चाहिए। मामले में सख्ती से निपटना चाहिए। दूसरों के लिए उदाहरण स्थापित करना चाहिए कि वे इस तरह की बातें ना सोचें। सदन में ऐसी बातें करना भूल जायें। जया बच्चन ने कहा कि यदि ऐसी मानसिकता वाले लोग विधानसभा या संसद में बैठे हों तो चीजें कैसे बदल सकती हैं। उनको कड़ी से कड़ी सजा देकर एक मिसाल कायम करनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई ऐसा बोलने की हिम्मत ना करे। जया बच्चन ने कहा कि मैं स्तब्ध हूं।
स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पार्टी को नसीहत दी
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की बात करने वाले और यूपी में लड़की हूं-लड़ सकती हूं जैसे नारे लगाने से पहले कांग्रेस को पहले अपने नेता को निलंबित करना चाहिए। स्मृति ईरानी ने कहा कि ये बेहद शर्मनाक मामला है। विधानसभा के अंदर कांग्रेस के नेता ने महिलाओं को लेकर शर्मनाक बयान दिया है। कोई कैसे कह सकता है कि एक महिला को बलात्कार का आनंद लेना चाहिए।