logo

Ranchi : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के सीने में दर्द के बाद, रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती

WhatsApp_Image_2022-01-12_at_3_27_43_PM.jpeg

द फॉलोअप टीम, रांची:
झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को रिम्स में भर्ती किया गया है। रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, राजेश ठाकुर सीने में भारीपन की शिकायत के बाद रिम्स के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती किए गए हैं। चिकित्सकों ने उनका इकोकार्डियोग्राफी टेस्ट करवाया है। ब्लड टेस्ट के लिए भी सैंपल लिया गया है। अन्य समस्याओं का भी परीक्षण किया जा रहा है। 


 

पहेल से हुए बेहतर
डॉ प्रकाश कुमार ने बताया कि राजेश ठाकुर की स्थिति अब पहले से बेहतर है। सीने में दर्द की समस्या से उन्हें निजात मिल गया है। हालांकि उनका एंजियोग्राफी किया जा रहा है, ताकि पता चल सके कि सीने में दर्द की वजह क्या थी। उन्होंने कहा कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो अगले कुल घंटों में उन्हे अस्पताल से छोड़ दिया जाय़ेगा। राजेश ठाकुर के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलने के बाद कई कांग्रेसी नेता रिम्स पहुंचे रहें हैं।