logo

मुल्क का माहौल बहुत खराब है...18 साल ही होनी चाहिए लड़कियों की शादी की उम्र: सपा सांसद

मुल्क का माहौल बहुत खराब है...18 साल ही होनी चाहिए लड़कियों की शादी की उम्र: सपा सांसद

द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

केंद्र सरकार ने कानून बनाकर लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष कर दी है। अधिकांश लोगों ने इस कानून का स्वागत किया है। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनको ये कानून अथवा फैसला गलत लग रहा है। दिलचस्प है कि इस बिल के विरोध में कई मुस्लिम नेताओं से लेकर मुस्लिम धार्मिक गुरुओं ने कैबिनेट के नए प्रस्ताव के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। इस फेहरिश्त में सपा सांसद भी है। 

मुस्लिम सांसदों और विधायकों का विरोध
गौरतलब है कि संभल लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क, देवबंदी उलेमा मुफ्ती असद कासमी, समाजवादी नेता अबु आजमी और झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन जैसे नेता शमिल हैं। मोदी कैबिनेट की ओर से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर मुस्लिम विधायकों ने भी आपत्ति जताई है। अबू आजमी और अब झारखंड के मंत्री हफीजुल अंसारी ने कहा कि लड़कियों की शादी की उम्र 16 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद ने भी ऐसा ही बयान दिया है। 

19 साल काफी थी शादी की उम्र! 
संभल से सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि लड़कियों के लिए 19 साल की उम्र काफी थी। 21 साल की उम्र सीमा निर्धारित करना सही नहीं है। वे ससुराल जाकर भी पढ़ सकती हैं। शफीकुर्रहमान बर्क यही नहीं रूके। कहा कि मुल्क का माहौल खराब है। वे इसे बच जाएंगी। आप देख रहे हैं कि हालात कितने खराब है। हमको अपनी बेटियों का खयाल रखना पड़ता है। कहीं उनके साथ गलत हरकत ना हो जाये। उन्होंने कहा कि मैं इस बिल का विरोध करूंगा। देश के अंदर गरीब यही चाहता है कि हमारी बेटी की शादी जल्दी हो जाये और अपने घर चले जाये। वो ससुराल जाकर भी पढ़ाई कर सकती हैं। बयान हैरान करने वाला है। 

यूपी के मंत्री ने किया पलटवार
शफीकुर्रहमान के बयान पर पलटवार करते हुए यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि शफीकुर्रहमान बर्क आवारा लोगों की पार्टी से आते हैं। उनका बयान शर्मनाक है। शफीकुरहमान देश की बेटियों का अपमान कर रहे हैं। ऐसा बयान देकर समाज की छवि खराब कर रहे हैं। बोले कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को जवाब देना चाहिए जो मथुरा-काशी पर भी सवाल उठाते हैं।