logo

jharkhand corona update: नए मरीजों की तुलना में रिकवर होने वाले की संख्या ज्यादा, कमजोर पड़ रहा कोरोना

9346news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची :
झारखंड में कोरोना(Corona) की रफ़्तार धीमी पड़ रही है। धीरे-धीरे स्थिति दुबारा से नार्मल हो रही है। बता दें की अब राज्य में कोरोना से ठीक हाेने वाले मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। राज्य का रिकवरी रेट(recovery rate) 96.14 पर पहुंच गया है। इसके साथ ही मंगलवार को राज्य में 609 नए मरीज मिले और 1449 लोग स्वस्थ हुए। वहीँ बात करें पूर्वी सिंहभूम की तो यहां सबसे ज्यादा 113 मरीज मिले।


नए संक्रमित मरीज मिलने से ज्यादा लोग हुए ठीक 
रांची में 72 नए काेराेना संक्रमित मिले ताे 266 लाेग ठीक भी हुए। इसके बाद गुमला और हजारीबाग में 51-51 मरीज मिले हैं। इस बीच पिछले 24 घंटे में कोरोना से 9 लोगों की मौत भी हुई। इसमें पूर्वी सिंहभूम में 3, रांची में 2, धनबाद, हजारीबाग, लातेहार और पश्चिमी सिंहभूम में 1-1 लाेगाें की जान गई।