द फॉलोअप टीम, रांचीः
झारखंड की राजधानी में स्मार्ट सिटी की बात होती है। लेकिन हैवी इंजीनियरिंग कारपोरेशन (एचईसी) बंद होने के कगार पर है। झारखंड कांग्रेस प्रदेश के पूर्व महासचिव विनय सिन्हा दीपू ने पीएम नरेंद्र मोदी से देश की इस धरोहर को बचाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने पत्र भी लिखा है। दीपू का कहना है कि केंद्र सरकार HEC को जिंदा रखने के लिए कदम बढ़ाये।
क्या है मामला
कई दिनों से HEC कार्यालय के बाहर वर्कर धरना दे रहे हैं। क्योंकि HEC उनका भुगतान नहीं कर रही है। कंपनी का कहना है कि HEC के आर्डर में करीब 400 करोड़ का बकाया अनेक पार्टियो के पास है। साथ ही आपको बता दें कि 253 करोड़ का बैंक गारेंटी जो केंद्र सरकार की और से दी जाती थी वह भी अभी बंद है। जिसके कारण HEC अभी इस मुकाम पर खड़ी है कि इसे बंद करना पड़ेगा। एचईसी द्वारा कई दफा केंद्र सरकार से मदद को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है। इस दिशा में भी कोई मदद नहीं मिली।

हैवी इंजीनियरिंग कारपोरेशन (एचईसी)
HEC वर्ष 1964 से रक्षा के साथ अन्य बड़े कल-कारखानों के लिए कल-पुर्जा बनाती आ रही है। HEC में एक समय था जब यहां करिब 22000 कर्मचारी काम करते थे और आज उधोग में मात्र 2800 कर्मी हैं। आज से छह दशक पहले रशियन इंजीनियरों द्वारा विकसित की गई कालोनी में आज तक न तो वाटर लॉगिन की समस्या है और न ही ट्रैफिक जाम की। मेन रोड से जोडऩे वाला पुल भी एचईसी के कारण ही बना था। वहीं के कामगार और उनकी नियमित आमदनी के कारण मेनरोड का बाजार आबाद हुआ। करीब सात हजार एकड़ में बसी एचईसी अपने काम को लेकर पूरी दुनिया में ख्यात है। आज जो मुख्य सचिवालय, प्रोजेक्ट भवन में हैं, वह भी एचईसी के प्रोजेक्ट के लिए बने भवन का आधुनिक रूप है।